लोकसभा चुनाव 2024: जल्द कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर होगा समझौता, RLD को खोने के बाद इंडिया गठबंधन में देखने को मिली सतर्कता

जल्द कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर होगा समझौता, RLD को खोने के बाद इंडिया गठबंधन में देखने को मिली सतर्कता
  • कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा जल्द
  • सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी खत्म होने की उम्मीद
  • 14 फरवरी को राहुल की यात्रा यूपी में होगी एंटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द उत्तर प्रदेश में एंट्री करने वाली है। इससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा फाइनल हो सकता है। जानकारी मिली है कि खुद राहुल गांधी सीटों के बंटवारे को लेकर सीधे तौर पर दखल दे रहे हैं। जिसके चलते दोनों पार्टियों की ओर से बातचीत का सिलसिला तेज हो गया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा एंटर होने से पहले कांग्रेस और सपा के सीटों को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों का ऑफर दिया है। जिसे कांग्रेस पार्टी 18 से 20 तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। दोनों पार्टी की कोशिश है कि सीट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह की नकारात्मक संदेश जनता के बीच नहीं जाए।

उत्तर प्रदेश में आरएलडी एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुकी है। इस बात की आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने की है। जिससे प्रदेश की राजनीति में इंडिया गठबंधन को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि वह सीटों के बंटवारों को जल्द खत्म किया जाए।

इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

राज्य में कांग्रेस पार्टी अमेठी, रायबरेली, कानपुर, झांसी, फतेहपुर सीकरी, जालौन, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, महाराजगंज, रामपुर, सहारनपुर और बिजनौर के अलावा अन्य कुछ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इन्हीं सभी सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी की बीच बैठकों का दौर जारी है।

सूत्र बता रहे हैं कि इस सप्ताह के अंत तक दोनों पार्टी सीट बंटवारे को आखिरी फैसला ले सकती है। राहुल गांधी की कोशिश है कि जब उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरे तो उसमें सपा के कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। जिससे जनता में इंडिया गठबंधन को लेकर बेहतर संदेश दिया जा सके।

Created On :   12 Feb 2024 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story