तेलंगाना नगर निगम चुनाव 2026: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मांगे वोट

डिजिटल डेस्क, नलगोंडा। तेलंगाना आगामी नगर निगम चुनाव पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा मेरी नलगोंडा की जनता से यह गुजारिश है कि 11 फरवरी को आप सब अपने पूरे परिवार के साथ अपने एक-एक मत का इस्तेमाल करें और AIMIM के उम्मीदवारों के समर्थन में अपना वोट देकर AIMIM को कामयाब करें।हम नलगोंडा में अपने नेतृत्व को मजबूत करेंगे। नलगोंडा के रोशन भविष्य के लिए, नलगोंडा के गरीब इलाकों में जो विकास के काम रुके हुए हैं, इसको हल करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप AIMIM के पक्ष में अपने वोट का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े -तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि को गति देने में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की महत्वपूर्ण भूमिका किशन रेड्डी
#WATCH नलगोंडा, तेलंगाना: आगामी नगर निगम चुनाव पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मेरी नलगोंडा की जनता से यह गुजारिश है कि 11 फरवरी को आप सब अपने पूरे परिवार के साथ अपने एक-एक मत का इस्तेमाल करें और AIMIM के उम्मीदवारों के समर्थन में अपना वोट देकर AIMIM को कामयाब करें...हम… pic.twitter.com/83cIGORKnK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
दूसरी तरफ बीजेपी की तेलंगाना इकाई ने बागी उम्मीदवारों से आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। बीजेपी ने चेतावनी देते हुए कहा अन्यथा उन्हें पार्टी नियमों के अनुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। तेलंगाना बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने जानकारी देते हुए कहा बीजेपी सभी 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने चयनित उम्मीदवारों के टिकट और बी-फॉर्म जारी किए हैं।
चुनाव 32 जिलों में 2582 वार्डों वाली 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगम - कोठागुडेम, करीमनगर, महबूबनगर, मनचेरियल, निज़ामाबाद, नलगोंडा और रामागुंडम, 414 वार्डों के साथ, एक ही चरण में आयोजित हो रहे है। नामांकन 28 जनवरी से शुरू हुआ, 30 जनवरी को आखिरी तारीख थी। नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को हुई, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। तेलंगाना में 11 फरवरी को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती 13 फरवरी को होगी, और नगर अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महापौरों और उप महापौरों का चुनाव 16 फरवरी को होगा।
Created On :   2 Feb 2026 10:17 AM IST









