नीट पेपर लीक मामला: नीट पेपर में IAF की भूमिका पर प्रियंका चुतर्वेदी ने कसा तंज, केंद्र सरकार को दी ये सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार 21 जून को फिर से नीट-यूजी परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और बिना गड़बड़ी के आयोजित कराने जा रही है। इसके लिए सरकार भारतीय वायुसेना की मदद लेने पर मंथन कर रही है। इस योजना के तहत पेपर्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए IAF की मदद लेने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में इस विकल्प पर चर्चा हुई थी।
प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
केंद्र सरकार की इस योजना पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि आंसर शीट को परीक्षा केंद्रों से उठाने और उसे OSM सर्वर पर अपलोड करने के लिए नेवी सबमरीन का इस्तेमाल कीजिए। जय हो सरकार।
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर नीट संबंधी खबरों को लेकर पोस्ट कर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा था कि भारतीय वायु सेना अब एग्जाम के पेपर्स पहुंचाएगी। ठीक है। एक अन्य पोस्ट में लिखा कि क्रोनोलॉजी समझिए, आर्मी प्रिंटिंग सेंटर से नीट एग्जाम पेपर उठाएगी। सेना की बुलेट प्रूफ गाड़ियां उन्हें नजदीकी एयरबेस तक लेकर जाएंगी। भारतीय वायुसेना इन प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर तक पहुंचाएगी।
यह भी पढ़े -भड़काऊ बयान मामले में एक्टर परमब्रत चटर्जी को बड़ी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
नीट परीक्षा कराने में वायुसेना की मदद लेगी केंद्र सरकार
वहीं, दूसरी ओर पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या (नीट-यूजी) प्रश्नपत्रों को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए IAF के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और इस विकल्प पर अंतिम फैसला लेने के लिए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को हुई बैठक में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर ध्यान दिया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार करने और प्रश्नपत्र छापने से लेकर परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी मुद्दे शामिल थे।
Created On :  
