UP Politics: अखिलेश यादव ने किया यूपी की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनते ही शुरू होगी स्त्री सम्मान योजना

अखिलेश यादव ने किया यूपी की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनते ही शुरू होगी स्त्री सम्मान योजना
  • यूपी में विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले प्रदेश में राजनीति तेज
  • सपा सरकार ने नई योजना का किया ऐलान
  • ईरान और इजरायल तनाव पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलओं के लिए नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 3000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही आने वाले चुनाव में बड़े पैमाने पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। ये ऐलान उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉनफ्रेंस के समय किया है।

राज्य की बीजेपी सरकार महिलाओं के साथ कर रही अत्याचार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि साल 2027 में सपा की सरकार बनती है तो ''स्त्री सम्मान योजना'' शुरू की जाएगी। जिसमें गरीब महिलाओं को तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि, राज्य में महिला और बेटी के साथ अन्याय हो रहा है। उन पर पुलिस झूठे मुकदमे लगा रही है। वहीं, अभी तक महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार राज्य की बीजेपी सरकार में हुआ है। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि, आयोग बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है।

इजरायल-ईरान संघर्ष पर की टिप्पणी

सपा प्रमुख ने भारत की दुनिया नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पर हमारी केंद्र सरकार चुप्पी बनाई हुई है। दुनिया देख रही है कि, हमारे बुरे समय में भारत के साथ कौन खड़ा था। अगर हम उसे पहचान नहीं पार रहे हैं तो यह सीधा भारत की विदेश नीति के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात हैं।

काले धन और कुंभ हादसे को लेकर किया बीजेपी पर प्रहार

अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले कुंभ मेले के हादसे को लेकर बीजेपी सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, मेले में भीषण भगदड़ हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। उनकी मौतों का आकंड़ा प्रदेश सरकार छुपा रही है। क्योंकि इसके पहले कोई घटना हुई हो तो उससे अधिक मौतों के आकंड़े न हो जाएं।

Created On :   22 Jun 2025 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story