चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी : मुख्यमंत्री योगी

चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी : मुख्यमंत्री योगी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के सोलर मिशन को लेकर कही बड़ी बात
  • भारत का पहला सोलर मिशन 'आदित्य-एल1' श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का पहला सोलर मिशन 'आदित्य-एल1' शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही सीएम योगी ने इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी सी57 आदित्य एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।'

उल्लेखनीय है कि भारत के वैज्ञानिकों ने शनिवार को सूरज के राज पता करने के लिए 'आदित्य-एल1' को भेजा है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले सोलर मिशन को लॉन्च किया गया। एक घंटे से ज्‍यादा की यात्रा के बाद इसे निर्धारित कक्षा में स्‍थापित किया गया। यह अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर एल-1 पॉइंट तक पहुंचेगा।

सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए 'आदित्य' उसे लगातार निहारेगा। सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की तरह आदित्य-एल1 मिशन भी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sep 2023 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story