विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी

बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी
भाजपा के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा, बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। आपको बता दें 4 मई की तारीख बंगाल की राजनीति में एक बहुत बड़े परिवर्तन का संकेत है, इस दिन बीजेपी ने 15 साल की ममता बनर्जी नेतृत्व की ममता सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था। अब बीजेपी 9 मई को सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर बंगाल में सामाजिक और सांस्कृतिक संकेत देना चाहती है, क्योंकि इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, इसके बाद बीजेपी में नए सीएम बनाने की कवायद शुरु हो गई है। ममता को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर जा रहे है। उधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भट्टाचार्य ने सीएम शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा कर दी। 15 मई से पीएम मोदी का विदेश दौरा भी शुरुआत हो रहा है। ऐसे में ये तो तय है कि बंगाल में नए सीएम की शपथ उससे पहले हो जाएगी।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया की तेज के बीच में शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए बताया कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा, बीजेपी अध्यक्ष ने इसके पीछे की वजह 9 मई को रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती बताई है।

ऐतिहासिक जीत के बाद अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि बंगाल में बीजेपी किसको सीएम की कुर्सी की जिम्मेदारी सौंपती है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन कर सीएम तय किया जाएगा। आपको बता दें चुनाव प्रचार के बीच ऐसी खबरें प्रमुखता से सुर्खियों में रही कि बीजेपी बंगाल में सीएम किसी लड़के को बना सकती है, जिस पर टीएमसी ने बीजेपी पर महिला सीएम क्यों नहीं हो सकती का आरोप लगाया था। वैसे सीएम की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम शीर्ष पर चल रहा है। अब देखना है आलाकमान किस पर मुहर लगाता है।

Created On :   5 May 2026 11:59 AM IST

Tags

Next Story