Bangalore Stampede Case: 'कर्नाटक के CM निर्दयी...दें इस्तीफा' बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

कर्नाटक के CM निर्दयी...दें इस्तीफा बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया गया आरसीबी की जीत का जश्न
  • स्टेडियम के बाहर मची भगदड़
  • हादसे के बाद बीजेपी सिद्धारमैया सरकार पर हमलावर

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हादसे के लिए कर्नाटक सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सीएम सिद्धारमैया को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री निर्दयी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री निर्दयी हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने इस घटना की तुलना कुंभ मेले से की। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। आखिर वे भी राहुल गांधी का ही कुनबा हैं, जो देश की सेना का सम्मान नहीं करते, देश का सम्मान नहीं करते।

आरसीबी के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

उधर, मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। आरसीबी, डीएनए (इवेंट मैनेजर), कर्नाटक क्रिकेट एशोसिएशन के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। FIR में भगदड़ की घटना में आपराधिक लापरवाही की बात कही गई है। FIR में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 R/w 3 (5) लगाई गई हैं।

3 जून को आईपीएल टाइटल का जीतने के बाद आरसीबी के विक्ट्री परेड निकालने की बात सामने आई थी। जिसके बाद 4 जून को सुबह से सड़कों पर भीड़ उमड़ने लगी थी। भारी भीड़ को देख बेंगलुरु पुलिस ने विक्ट्री परेड की परमिशन नहीं दी और अंत समय में इसको कैंसिल कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आरसीबी की जीत के जश्न को भी स्थगित करने की अपील की थी। पुलिस का मानना था कि अभी फैंस में बहुत उत्साह है, क्योंकि एक दिन पहले ही टीम ने ट्रॉफी जीती है।

पुलिस की इच्छा थी कि यह आयोजन 8 जून को हो, जिस पर आरसीबी की ओर से कहा गया कि टीम के विदेशी खिलाड़ी तब तक अपने देश लौट जाएंगे। इस वजह से आयोजन 4 जून को ही रखा जाए। इससे पहले बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त जी जगदीश ने कहा कि भगदड़ की घटना की जांच में शामिल होने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुलिस आयुक्त बी दयानंद को नोटिस जारी किया जाएगा।

Created On :   6 Jun 2025 1:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story