ईडी एक्शन: रेड के पांचवें दिन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह गिरफ्तार

रेड के पांचवें दिन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह गिरफ्तार
  • अवैध खनन के मामले में ईडी की रेड
  • दिलबाग के भाई ने ईडी कार्रवाई को बताया साजिश
  • दिलबाग की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन के मामले में हरियाणा के यमुनानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पूर्व विधायक को पांचवें दिन गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम दिलबाग सिंह को अपने साथ ले गई। ईडी अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। ईडी की कार्रवाई पर उनके भाई ने गंभीर आरोप लगाए है। जैसे ही दिलबाग सिंह की गिरफ्तारी की सूचना उनके समर्थकों को पता चली, भारी तादात में उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए, हालांकि किसी ने गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर पाए।

यमुनानगर में चार दिनों की पूछताछ के बाद पांचवें दिन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे ईडी की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने आगे कहा कि चार दिन से परिवार के सभी सदस्य ईडी की कस्टडी में थे और घर पर जवानों का पहरा लगाया हुआ था।

अवैध खनन के मामले में ईडी की रेड में दिलबाग सिंह के ठिकाने से 5 करोड़ रुपए कैश, 5 किलो सोना और हथियार बरामद हुए थे। 4 जनवरी को शुरू की गई छापेमारी 8 जनवरी को खत्म हुई। सूत्रों की मानें तो दिलबाग सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Created On :   8 Jan 2024 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story