बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिगड़ती कानून-व्यवस्था से कैसे चौपट होता है औद्योगिक विकास, जानिए डेहरी का सियासी हाल और बदहाल की वजह

बिगड़ती कानून-व्यवस्था से कैसे चौपट होता है औद्योगिक विकास, जानिए डेहरी का सियासी हाल और बदहाल की वजह
डेहरी को डेहरी-ऑन-सोन भी कहा जाता है, डेहरी के पास स्थित डालमियानगर का इतिहास इस बात का जीता-जागता उदाहरण है बिगड़ती कानून-व्यवस्था से कैसे औद्योगिक विकास का विनाश होता है। अपराध, डकैती, अपहरण और श्रमिक आंदोलनों के लगातार बढ़ने से 1990 तक फैक्ट्रियां ठप्प हो गई। और चमकता औद्योगिक क्षेत्र एक वीरान शहर में बदल गया। जिसका असर यहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ा।

डिजिटल डेस्क,पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में डेहरी विधानसभा क्षेत्र रोहतास जिले में आती है। डेहरी में 17 फीसदी एससी ,10.6 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। 65.27 प्रतिशत ग्रामीण व 34.73 प्रतिशत शहरी मतदाता हैं। डेहरी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक यात्रा काफी रोचक रही है. एक समय जब पूरे बिहार में कांग्रेस का बोलबाला था, तब डेहरी ने शुरुआती दो चुनावों में समाजवादी उम्मीदवारों को चुना। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी और 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की जीत हुई। इसके बाद कांग्रेस ने चार चुनाव लगातार जीते।

डेहरी को डेहरी-ऑन-सोन भी कहा जाता है, डेहरी के पास स्थित डालमियानगर का इतिहास इस बात का जीता-जागता उदाहरण है बिगड़ती कानून-व्यवस्था से कैसे औद्योगिक विकास का विनाश होता है। अपराध, डकैती, अपहरण और श्रमिक आंदोलनों के लगातार बढ़ने से 1990 तक फैक्ट्रियां ठप्प हो गई। और चमकता औद्योगिक क्षेत्र एक वीरान शहर में बदल गया। इसकी वजह से यहां की अर्थव्यवस्था भी काफी हद तक प्रभावित हुई।

1977 में जनता पार्टी ,1985 में कांग्रेस ने आखिरी बार यहां से चुनाव जीता था। उसके बाद जनता दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो-दो बार जीत मिली, 2019 के उपचुनाव में बीजेपी को पहली और एकमात्र जीत मिली है। 2020 में आरजेडी को जीत मिली।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।


Created On :   28 Oct 2025 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story