Bihar Assembly Election 2025: बिहार में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, नीतीश सरकार की उपलब्धियों की सौंपी जिम्मेदारी

बिहार में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, नीतीश सरकार की उपलब्धियों की सौंपी जिम्मेदारी
  • बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुई तेज
  • एनडीए ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन
  • नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दल तेजी से कर रहे हैं। एनडीए ने आज बुधवार को नालंदा के मगध कॉलेज मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया, जिसमें जदयू-भाजपा और सहयोगी दलों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राज्य की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं है। उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। वहीं, आगामी पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने नालंदा में चार विश्वविद्यालय की स्थापना करने की बात कही है। साथ ही कहा कि पीएमसीएच को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पातल बनाने की योजना बनाई जा रही है।

उनके अलावा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपील की है। वहीं, विधायक हरिनारायण सिंह ने इस कार्यक्रम में इस विधानसभा चुवान में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया है।

अफवाहों से रहे सावधान

जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कान्त सिन्हा ने इस चुनाव में अफवाहों को नजर अंदाज और सावधान रहने की सलाह दी है। इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' कर रहे हैं। इस वजह से संजय कांत सिन्हा ने उनका बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है और कहा कि कुल लोग समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमेशा से नीतीश कुमार ने समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है।

उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे गांव-गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारियों का सामना करें।

Created On :   10 Sept 2025 8:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story