बिहार विधानसभा चुनाव में अब AAP की एंट्री: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बिहार में आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, किसी भी पार्टी से गठबंधन को साफ इनकार

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बिहार में आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, किसी भी पार्टी से गठबंधन को साफ इनकार
  • बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के आगाज में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, बुधवार को अरविंद केजरीवाल अमहदाबाद की राजधानी अहमदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। हमारी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "India ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है।"

केजरीवाल ने साफ करते हुए कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली में हार पर कहा, ऊपर-नीचे होता रहेगा। पंजाब में हमारी सरकार दोबारा बनेगी।

गुजरात को भाजपा ने किया बर्बाद - अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। इस राज्य को बर्बाद करने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सूरत में जो बाढ़ आई, वो मानव सृजित बाढ़ है, बीजेपी के भ्रष्टाचार का फल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को यूरिया नहीं मिलता है। सभी वर्ग भाजपा से नाराज हैं। फिर भी भाजपा लगातार जीत रही है क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। सब लोग जानते हैं कि कांग्रेस उनकी जेब में है। कांग्रेस पर लोगों का भरोसा नहीं है।"

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "पहले तो कांग्रेस का उम्मीदवार जीतेगा नहीं और जीता तो जीतने के बाद भाजपा में चला जाएगा। लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा के जाने का टाइम आ गया है। आम आदमी पार्टी आज से गुजरात जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। चुनाव में 2.5 साल बाकी हैं। हम लोगों के बीच जा रहे हैं। गुजरात के हर घर तक 5-5 बार पहुंचना है। जो युवा भ्रष्टाचार मुक्त विकास देखना चाहते हैं, वो AAP के साथ जुड़ें। गुजरात को तरक्की के लिए अपनी अपनी पार्टी छोड़कर युवा AAP में आएं। हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। India गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था।"

Created On :   3 July 2025 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story