बिहार सियासत: 'सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई की तैयारी में विपक्ष', नहीं थम रहा SIR के खिलाफ विरोध, कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना

सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई की तैयारी में विपक्ष, नहीं थम रहा SIR के खिलाफ विरोध, कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना
  • SIR पर विवाद जारी
  • कांग्रेस ने फिर सरकार को घेरा
  • बिहार में सियासी हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस वक्त चुनावी राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा एसआईआर (विशेष गहन समीक्षा) को है। संसद और बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में इस मामले को हर दिन उठाया जा रहा है। इस बीच गुरुवार (24 जुलाई) को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने एसआईआर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी लड़ाई की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर बड़े फैसले लेंगे। अगर वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम की छटनी हुई होगी तो सड़क से लेकर सदन तक, विपक्ष लड़ाई लड़ेगा।

'लड़ाई की तैयारी'

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार में जारी SIR के मुद्दे पर कहा कि हम यह लड़ाई जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो बड़े से बड़ा निर्णय लेंगे और आने वाले समय में एक बड़ी लड़ाई की तैयारी है। हम अंतिम लिस्ट का इंतजार करेंगे और उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार करेंगे। उसके बाद यदि वोटर के बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं, तो उनके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

मनोज झा ने खड़े किए सवाल

SIR मुद्दे पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा KF अगर हमारा चुनाव आयोग का व्यवहार बांग्लादेश चुनाव आयोग की तरह होगा तो दलों और नागरिकों के पास कोई विकल्प नहीं रहेगा। एक भी वो विदेशी वोटर का नाम बता दें अगर ये सरकार के इरादे पर बिहारियों को बेदखल करनी की योजना बना रहे हैं तो ये आग से खेल रहे हैं।

'यह गंभीर मुद्दा है'

इस मामले पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है। चुनाव आयोग केवल भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम कर रहा है। यह अब चुनाव आयोग नहीं रहा बल्कि भाजपा का पार्टी कार्यालय बन गया है।

Created On :   24 July 2025 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story