बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'हमें फंसाने की नाकाम साजिश...', पाग विवाद पर BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ-साथ सियासी पारा हाई होता जा रहा है। बिहार की सत्ता की चाबी पाने के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बीच दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर के "पाग" पर सियासत गरमा रही है। हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान मैथली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मैथिली पाग के अंदर मखाना रखकर खाते हुए नजर आ रही है।
पाग विवाद पर मैथली ठाकुर ने दी सफाई
इस विवाद को लेकर शनिवार को मैथिली ठाकुर ने एबीपी न्यूज से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैंने 'पाग' के अंदर से मखाना उठाकर नहीं खाया था। हमारी संस्कृति हमारे लिए मां समान है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें फंसाने की कोशिश के लिए यह प्रोपागेंडा फैलाया गया है, लेकिन वे सब इस साजिश में नाकाम रहे।"
बिहार चुनाव प्रचार में 'पाग' में मखाना खाने के बाद विवादों में घिरी मैथिली ठाकुर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, यह नाकाम कोशिश थी। दो तीन दिन लोगों का पीआर स्टंट चला, जोकि सफल नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि, इस बात का सबूत नहीं है कि मैंने मखान खाते हुए 'पाग' को झूठा किया।
मेरा 'पाग' भी मेरी संस्कृति है - मैथली ठाकुर
मैथिली ठाकुर ने कहा कि, कोई सबूत नहीं है। उदाहरण देते हुए उन्हाने बताया, कि जिस प्रकार से इनका आंचल है, जिसमें फूल बांध जाता है। उसी तरह 'पाग' भी क्या क्या 'पाग' मां के आंचल से बड़ा हो सकता है? 'पाग' और मां का आंचल एक सामान है।
उन्होंने बताया कि एक समानता ही मेरे लिए धारणा है। मेरी संस्कृति मेरी मां है, मेरा 'पाग' भी मेरी संस्कृति है। अगर मैंने मखान को 'पाग' में इकट्ठा कर रख लिया तो फिर इसमें गलत क्या है? वीडियो पर बोलते हुए कहा कि एक महिला ने तरूआ (तली हुई सब्जी) और पानी पिलाकर विदा किया जिसकी वजह से मेरा मूंह चल रहा था।
मैथिली ने बताया कि, यहां बेटी को ऐसे ही विदा करते हैं और मुझे यह संस्कार यहां रहने पर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी मुझे दही चीनी खिलाकर विदा किया गया है। इसी वजह से तरूआ खाने और पानी पीने की वजह से मेरा मूंह चल रहा है। बस ऐसे ही मैंने मखान को इकट्ठा किया और अपने मूंह में डाल लिया क्योंकि बहुत भूख लगी थी।
Created On :   25 Oct 2025 6:54 PM IST












