उपचुनाव 2024: भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका

भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका
  • चार राज्यों में होने वाले हैं उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
  • सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में फिलहाल चुनावी माहौल बना हुआ है। सभी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट और गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें गुजरात में पांच, हिमाचल प्रदेश में छह, कर्नाटक में एक और पश्चिम बंगाल में दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

भाजपा ने गुजरात के विजापुर से डॉ. चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर से अरविंदभाई, जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिराग कुमार अरविंदभाई पटेल, वाघोडिया से धमेंद्र सिंह रानुभा वाघेला को टिकट दिया है।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल व स्पीति (अजजा) रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देविंदर कुमार (भुट्टो) को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने कर्नाटक की एक सीट शोरापुर (अजजा) से नरसिंहनायक (राजुगौड़ा) को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने पश्चिम बंगाल की भगवानगोला से भास्कर सरकार, बारानगर से सजल घोष को टिकट दिया है।

नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

पिछले हफ्ते रविवार को सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 14 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। अब इसके दो दिन बाद पार्टी की ओर से दूसरी लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कुल 9 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश में 32 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 23 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी पार्टी की ओर से जल्द ही की जाएगी। पार्टी ने ग्यालशिंग-बरन्याक से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर और मेली से योगेन राय, फुरबा रिनजिंग शेरपा, पेम्पो शेरिंग लेप्चा, चेवांग दादुल भूटिया और निरेन भंडारी सहित को टिकट दिया है।

Created On :   26 March 2024 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story