कर्नाटक विधानसभा: भाजपा ने आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया

भाजपा ने आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया
  • कर्नाटक बीजेपी का बड़ा फैसला
  • दिग्गज नेता आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भाजपा आलाकमान ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक आर. अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया। सूत्रों के अनुसार, यहां एक निजी होटल में विधायक दल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अशोक के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पूर्व मंत्री और विधायक वी. सुनील कुमार ने समर्थन किया। पार्टी आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को दिल्ली भेजा गया था।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और उनके बेटे तथा नवनियुक्त राज्य भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र भी मौजूद थे। सात बार के विधायक अशोक वर्तमान में बेंगलुरु के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले अशोक कम उम्र में ही आरएसएस में शामिल हो गए थे। आपातकाल के दौरान उन्हें लालकृष्ण आडवाणी के साथ बेंगलुरु सेंट्रल जेल में एक महीने के लिए रखा गया था।

इस बीच, भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि राज्य भाजपा को एक परिवार तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यतनाल ने बैठक से पहले कहा था, ''मैंने राज्य में समायोजन की राजनीति के बारे में बात की है। मैंने पर्यवेक्षकों के सामने कोई मांग नहीं रखी है। केंद्रीय नेतृत्व को चंद चापलूसों के आगे नहीं झुकना चाहिए और उचित निर्णय लेना चाहिए। पर्यवेक्षक मेरी राय से खुश हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे मेरी राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाएंगे।'' उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्ष के नेता का पद उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के किसी नेता को दिया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Nov 2023 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story