Balmukund Acharya Video: भाजपा नेता बालमुकुंद आचार्य ने तिरंगे से पोछी नाक, कांग्रेस ने वायरल किया वीडियो

- बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने तिरंगे से पोछी नाक
- कांग्रेस ने किया वीडियो वायरल
- पवन खेड़ा ने भी साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य वापस से विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि, वो तिरंगे से अपनी नाक पोछ रहे हैं। बता दें, कांग्रेस के नेताओं की तरफ से ये वीडियो शेयर किया गया है।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने साधा निशाना
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले विधायक महोदय खुद ही तिरंगे से नाक पोछ रहे हैं। क्या तिरंगे का सम्मान ऐसा किया जाता है? राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है।'
जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बॉंटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं।क्या तिरंगे का सम्मान एैसे किया जाता है ??राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है। pic.twitter.com/nAeWTcLnnD— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) May 15, 2025
ये वही हैं जो किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'ये वही हैं जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर मिलते हैं।' बता दें, हवामहल से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य का ये वीडियो भाजपा की तिरंगा यात्रा का है। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद बीजेपी ने देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था।
क्या है वीडियो में?
बीजेपी नेता बालमुकुंद आचार्य के वीडियो में देखा जा सकता है कि, वे तिरंगा यात्रा के समय एक हाथ में गदा लिए हुए हैं और दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व लिखा हुआ प्लेकार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, वो अपना नाक या मुंह पोछने के लिए तिरंके का ही इस्तेमाल कर लेते हैं। इसके बाद वीडियो में दिखा कि, उनको किसी ने दूसरा कपड़ा दिया था।
Created On :   15 May 2025 5:09 PM IST