फिर लगाए आरोप: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर लगाया बड़ा आरोप, दोनों CIA और KGB एजेंसियों की कठपुतली

- गांधी परिवार के नेतृत्व में हमारा देश सोवियत रूस को बेच दिया गया था-दुबे
- कांग्रेस के 150 सांसद को सोवियत रूस द्वारा दलाली दी गई थी
- रूस ने 16000 आर्टिकल अपने हिसाब से छपवाएं
डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने बीते दिन कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को लेकर आज फिर निशाना साधते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा मैंने अपने सोशल मीडिया पर कल भी कुछ बाते रखी थीं और आज भी रखी हैं। कल मैंने कहा था कि 2 बड़ी एजेंसी CIA और KGB हैं, जो प्रत्येक देशों में काम करती हैं। CIA और मित्रोखिन की डायरियों में इस बात का उल्लेख है कि दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में कांग्रेस के 150 सांसद को सोवियत रूस द्वारा वित्त पोषित किया गया था। इसमें यह भी उल्लेख है कि 16000 आर्टिकल ऐसे छपे जो रूस अपने हिसाब से छपवाता था।
डायरियों में यह भी उल्लेख है कि कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने 1977-80 तक चुनाव के नाम पर जर्मन सरकार से 5 लाख रुपए लिए और उसके बाद उनको इंडो-जर्मन फोरम का अध्यक्ष बना दिया गया। अगर आप इसे देखें तो ऐसा लगता था कि गांधी परिवार के नेतृत्व में हमारा देश सोवियत रूस को बेच दिया गया था। जब 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो R.A.W. के संयुक्त निदेशक रवींद्र सिंह को भगा दिया गया और आज तक उनका कोई अता-पता नहीं है। ये सारी बातें बताती हैं कि 2014 तक, अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के 5-6 साल को छोड़ दें तो ये सरकार या तो KGB या CIA चला रही थी। कांग्रेस और पूरा गांधी परिवार इन दोनों एजेंसियों की कठपुतली था और ये देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, " मैंने अपने सोशल मीडिया पर कल भी कुछ बाते रखी थीं और आज भी रखी हैं। कल मैंने कहा था कि 2 बड़ी एजेंसी CIA और KGB हैं, जो प्रत्येक देशों में काम करती हैं...CIA और मित्रोखिन की डायरियों में इस बात का उल्लेख है कि दिवंगत कांग्रेस नेता… pic.twitter.com/3mixr40Ypi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
आपको बता दें बीते दिन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर रूस के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया था। सांसद दुबे का कहना है कि कांग्रेस को रूस से फंडिंग मिलती थी। उन्होंने अपने दावों की पुष्टि सोशल मीडिया पर सीआईए की रिपोर्ट साझा करते हुए की। यह रिपोर्ट यूएस की इंटेलिजेंस एजेंसी ने 2011 में जारी की थी। भाजपा सांसद ने तब की मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कांग्रेस से आरोपों का जवाब देने की बात की थी। साथ ही बीजेपी सांसद ने इसकी जांच होने की मांग की।
Created On :   1 July 2025 12:30 PM IST