Punjab Politics: लैंड पूलिंग पॉलिसी पर गरमाई पंजाब की सियासत, अकाली दल ने खोला मोर्चा, सुखबीर बादल बोले - 'लुटेरों की सरकार'

लैंड पूलिंग पॉलिसी पर गरमाई पंजाब की सियासत, अकाली दल ने खोला मोर्चा, सुखबीर बादल बोले - लुटेरों की सरकार
  • पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का विपक्षी दल कर रहे विरोध
  • अकाली दल नेता सुखबीर बादल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • 15 जुलाई को लुधियाना से विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। भगवंत मान सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पॉलिसी को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने 15 जुलाई को लुधियाना से विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया।

यह दिल्ली से आए लुटेरों की सरकार

मीडिया को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज मैं बहुत गंभीर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहा हूं। पंजाब को कैसे लूटा गया है, यह पंजाब की सरकार नहीं है, यह दिल्ली से आए लुटेरों की सरकार है। उन्हें पंजाब का पैसा लूटना था। 40,000 एकड़ जमीन को अब जमीन हड़पने की योजना में बदल दिया गया है। वे पार्टी के लिए 10,000 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की योजना बना रहे हैं।

हम किसानों के साथ खड़े

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के लुटेरों की भूमि हड़पने की योजना के खिलाफ पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। दिल्ली नियंत्रित कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के डेवलपर्स को लाभ पहुंचाने के लिए 1995 के राज्य कानून के तहत पंजाब के 158 गांवों में 40,000 एकड़ कृषि भूमि अधिग्रहित करने की योजना बनाई है, जिससे पंजाब के किसानों से 10,000 करोड़ रुपये की लूट हुई है। शिरोमणि अकाली दल राज्य सरकार के इस विश्वासघात से लड़ने के लिए 15 जुलाई को लुधियाना से राज्यव्यापी 'संघर्ष' शुरू करेगा। मैं फिर से दोहराता हूं कि हम इस लूट को नहीं होने देंगे। साथ ही, एक इंच भी जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव अध्ययन से गुजरना पड़ा। अधिनियम में सभी बातें स्पष्ट कर दी गई। शिअद जब भी सत्ता में आई, हमने अधिनियम के अनुसार ही काम किया। सरकार लोगों की सेवा के लिए है, न कि लाभ कमाने के लिए है। मुख्यमंत्री भंगवत मान ने अपने राज्य की जिम्मेदारी दिल्ली के नेताओं के हाथ में दे रखी है।

Created On :   1 July 2025 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story