सीएम जाति और सवाल: भाजपा नेताओ ने कांग्रेस को बताया ओबीसी विरोधी, बीजेपी शासित राज्यों में एक भी SC सीएम नहीं?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे देने के बाद बीजेपी के नेता कांग्रेस पर हमलावर है, और कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बता रहे है। इसकी पीछे की वजह सिद्धारमैया ओबीसी वर्ग से आते है, जिन्होंने आज आलाकमान के आदेश पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि देश में भाजपा की ओर कितने सीएम अनुसूचित जाति वर्ग से है। बीजेपी शासित राज्यों की सूची देखने पर पता चलता है कि किसी भी राज्य में बीजेपी ने एससी वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। यानि जो पार्टी कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बता रही है क्या वह एससी विरोधी है।
#WATCH | दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "कांग्रेस सत्ता लोभी पार्टी है। वहां सत्ता के लिए ही सब कुछ होता है। आपस में भी विवाद था, ये सब जानते हैं लेकिन ये तो उनकी पार्टी का निर्णय है। हम भाजपा के लोग हैं, हमारा उद्देश्य… pic.twitter.com/cR3LAEKY0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
कर्नाटक में सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधना शुरु कर दिया, बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की सूची में अब ओबीसी समाज का कोई चेहरा नहीं है। आपको बता दें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू क्षत्रिय राजपूत हैं,तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी रेड्डी जनरल वर्ग से आते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया OBC वर्ग के थे। यानि कांग्रेस की सीएम सूची में अब ओबीसी चेहरा नहीं है।
बीजेपी के आरोप पर हमने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची खंगाली, तब सामने आया कि एनडीए शासित राज्यों में बीजेपी को कोई भी अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री नहीं है, यानि बीजेपी के अभी तक के इतिहास में भाजपा में एक भी एससी वर्ग के चेहरे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सभी वर्ग को सामाजिक न्याय का दावा करने वाली बीजेपी कब एससी का सीएम बनाएंगी।
आपको बता दें राजनीतिक दलों में सीएम बनाने के लिए लोकप्रियता पर कभी पैसा हावी हो जाता है तो कभी वोटों की राजनीति आड़े आ जाती है। इससे पहले भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने सिद्धारमैया के इस्तीफे और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा इतने दुखी मन से आज सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा दिया है। उनके चेहरे पर दुख दिखाई दे रहा था कि लोकप्रियता पर पैसा हावी हो गया। ऐसा लोग कह रहे हैं। राहुल गांधी बड़े दिनों जातीय जनगणना का ज्ञान बांट रहे थे अब मैं कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखता हूं तो OBC समाज के कोई नहीं दिख रहा। हमारे यहां प्रधानमंत्री OBC समाज से हैं, हर समाज से मुख्यमंत्री भी हैं।
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है, सच्चाई यह है कि वहां कांग्रेस कई टुकड़ों में बंट गई है और यह धीरे से सतह पर आएगा, वहां कांग्रेस की सरकार गिरेगी। अब कांग्रेस का अंत आ गया है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे पर कहा कांग्रेस सत्ता लोभी पार्टी है। वहां सत्ता के लिए ही सब कुछ होता है। आपस में भी विवाद था, ये सब जानते हैं लेकिन ये तो उनकी पार्टी का निर्णय है। हम भाजपा के लोग हैं, हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है। हमारा उद्देश्य जनसेवा है और वो हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, नितिन नवीन की अध्यक्षता में, अलग-अलग राज्यों में कार्यकर्ताओं के बल पर कर रहे हैं।
Created On :  

