कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने पार्टी हाईकमान के कहने पर CM पद से दिया इस्तीफा, शिवकुमार होंगे नए सीएम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें दोपहर होते होते सिद्धारमैया करीब तीन बजे इस्तीफा देने लोकभवन में पहुंचे। सिद्दारमैया ने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके बाद कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही नेता मौजूद रहे। पीसी में सिद्धारमैया ने कहा पार्टी आलाकमान के आदेश पर इस्तीफा दिया। उन्होंने पीसी में कहा डीके शिवकुमार नए सीएम होंगे। सिद्धारमैया ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन है। संविधान के मुताबिक नई सरकार का गठन होगा।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम शिवकुमार समेत कई मंत्री
आपको बता दें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस वक्त बेंगलुरु से बाहर है, ऐसे में आज दोपहर तीन बजे के करीब सिद्दारमैया अपना इस्तीफा राज्यपाल ऑफिस में जमा कर सकते है। जिससे राज्यपाल की गैरमौजूदगी सीएम इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगी। कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा, सभी कार्य तय समय में होगे। हालफिलहाल राज्यपाल के बेंगलुरु लौटने को लेकर कोई ऑफिसियल सूचना नहीं है। सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट बैठक के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए।
Created On :   28 May 2026 10:53 AM IST












