लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की

बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की
  • सपा की डिंपल के सामने बीजेपी के जयवीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की योगी सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया है।

चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को मौका दिया। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों के नामों की दसवीं सूची जारी की। शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आसनसोल लोकसभा सीट से एसएस अहलुवालिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। गाजीपुर से पारसनाथ राय को उतारा है, जहां से समाजादी पार्टी से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी चुनावी मैदान में है। सूची में फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है। वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Created On :   10 April 2024 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story