लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा का 'अबकी पार 400 पार' या विपक्ष की नैया पार, जानिए क्या है ओपिनियन पोल में नतीजों का गणित

भाजपा का अबकी पार 400 पार या विपक्ष की नैया पार, जानिए क्या है ओपिनियन पोल में नतीजों का गणित
  • देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरु
  • चुनाव से पहले ओपिनियन पोल के नतीजे आए सामने
  • जानिए किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की वोटिंग होने में अब एक दिन ही बचा है। देश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के चुनाव प्राचर का आज आखिरी दिन है। इस बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स की ओर से ओपिनियन पोल के रिजल्ट्स जारी किए गए हैं। इसमें चुनाव में राजनीतिक पार्टी के प्रति लोगों का रुझान सामने आया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, देश की सत्ता में एक बार फिर से बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 393 सीटों के साथ जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के साथ पार्टी का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'अबकी बार 400 पार' का नारा हकीकत में भी बदल जाएगा। हालांकि, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के लिए यह सर्व के अनूकूल नहीं दिख रहा है। सर्व में गठबंधन को 100 से कम मिलने का दावा किया गया है। इससे गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस की टेंशन बढ़ सकती है।

इन राज्य में भाजपा को मिलेगी बढ़त

ओपिनियन पोल में भाजपा को गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल और उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों में सीटों पर अच्छी बढ़त मिलने के आसार है। इतना ही नहीं बल्कि पार्टी को उत्तरप्रदेश और बिहार से कई सीटों पर जीत भी मिल सकती है। पोल के अनुसार, यूपी में बीजेपी को एनडीए गठबंधन के तहत क 76 सीटों पर जीत मिलेगी। राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी (सपा) के खाते में केवल 4 सीटे ही आएंगी। सर्वे में यूपी की सीटों पर कांग्रेस को लेकर चिंता जताई गई है। दरअसल, इस बार भी यूपी में कांग्रेस के जोरो सीट ही मिलने वाली है। इसका मतलब यह कि राज्य की अमेठी के बाद अब रायबरेली लोकसभा सीट से भी कांग्रेस को हाथ धोना पड़ेगा।

कांग्रेस का इस बार भी नहीं खुलेगा खाता

सर्वे के मुताबिक, यूपी की रुहेलखंड, अवध और पश्चिम यूपी क्षेत्रों में भाजपा का ढ़ेरा जमने वाला है। खासतौर पर आरएलडी-भाजपा गठबंधन पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इन सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी। रुहेलखंड क्षेत्र में भी भाजपा को 12 में से 11 सीटें जीतने की संभावनाएं हैं। पूर्वांचल क्षेत्र में बीजेपी को लेकर नतीजों की ऐसी ही तस्वीर सामने आ रही है। यहां की 29 में से 25 सीटें बीजेपी के खाते में आने वाली हैं। इनमें से बची हुई सीटों पर सपा और अपना दल को 2-2 सीटें मिलने की संभावनाएं है। इसके अलावा अवध की 14 सीटों में से कांग्रेस को शून्य सीटे मिलने की उम्मीद है। यहां की अधिकतर सीटें भाजपा के पाले में जा सकती है।

महाराष्ट्र में भी भाजपा आगे

एक समय पर यूपी की रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, अमेठी और अन्य सीटों को कांग्रेस का अभेद किला माना जाता था। सर्वे में कांग्रेस को रायबरेली सीट पर हार मिल सकती है। भाजपा मध्य यूपी की 13 में से 11 सीटों को अपने खाते में ले सकती हैं। बाकी बची हुई 2 सीटों पर सपा जीत दर्ज कर सकती हैं।

ओपिनियन पोल में महाराष्ट्र से भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा होने की उम्मीद जताई गई है। भाजपा अकेले राज्य की 29 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। पार्टी के सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 और एनसीपी (अजित गुट) के पाले में 3 सीटें आ सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि कांग्रेस को महाराष्ट्र की केवल एक सीट पर जीत हासिल होगी। राज्य के प्रमुख विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव गुट) को 6 और एनसपी (शरद गुट) को 2 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। गोवा राज्य से भी भाजपा को 2 सीटों पर जीत दर्ज हो सकती है।

Created On :   17 April 2024 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story