छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 Live Updates: छत्तीसगढ़ में वोटिंग समाप्त, दूसरे चरण में 67.34 फीसदी तक हुआ मतदान, प्रदेश के गरियाबंद में नक्सली हमला, जवान की मौत

छत्तीसगढ़ में वोटिंग समाप्त, दूसरे चरण में 67.34 फीसदी तक हुआ मतदान, प्रदेश के गरियाबंद में नक्सली हमला, जवान की मौत
छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर हुआ मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। मतदान 19 जिलों की 70 सीटों पर हुआ। इनमें 9 सीट एससी और 17 एसटी सीटें शामिल रहीं। 70 सीटों पर कुल 958 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमाया है जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इन सभी सीटों पर कुल 1.63 करोड़ मतदाता थे। जिनमें 81.42 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर्स शामिल रहें। इसके अलावा 684 थर्ड जेंडर मतदाता रहें। इन सभी सीटों के लिए कुल 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से खड़े हुए हैं। इस सीट से कुल 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

ये बड़े नेता चुनावी मैदान में

सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की भी सीट पर इसी चरण में मतदान हुआ। साथ ही, बघेल कैबिनेट के 10 मंत्रियों का किस्मत इसी चरण में तय होगा। बीजेपी की ओर प्रदेश अध्यक्ष और दो सांसदों की भी प्रतिष्ठा इसी चरण में होने जा रहा है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था। अब शुक्रवार को बाकी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ। वहीं, मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग, 10 एससी और 29 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, राज्य में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। प्रदेश में लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं।

राज्य में कुल पोलिंग बूथ की संख्या 24 हजार 109 रही। 2018 के चुनाव में राज्य की केवल 7 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। वहीं, इस बार पहले चरण में 20 सीटों पर कुल 78.00 प्रतिशत मतदान हुए हैं। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। इसके अलावा पिछले चुनाव में बीजेपी को 15, बीएसपी को 2 और जेसीसीजे को 5 सीटों पर जीत मिली थी।

Live Updates

Created On :   16 Nov 2023 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story