छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 Live Updates: छत्तीसगढ़ में वोटिंग समाप्त, दूसरे चरण में 67.34 फीसदी तक हुआ मतदान, प्रदेश के गरियाबंद में नक्सली हमला, जवान की मौत

छत्तीसगढ़ में वोटिंग समाप्त, दूसरे चरण में 67.34 फीसदी तक हुआ मतदान, प्रदेश के गरियाबंद में नक्सली हमला, जवान की मौत
छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर हुआ मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। मतदान 19 जिलों की 70 सीटों पर हुआ। इनमें 9 सीट एससी और 17 एसटी सीटें शामिल रहीं। 70 सीटों पर कुल 958 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमाया है जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इन सभी सीटों पर कुल 1.63 करोड़ मतदाता थे। जिनमें 81.42 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर्स शामिल रहें। इसके अलावा 684 थर्ड जेंडर मतदाता रहें। इन सभी सीटों के लिए कुल 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से खड़े हुए हैं। इस सीट से कुल 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

ये बड़े नेता चुनावी मैदान में

सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की भी सीट पर इसी चरण में मतदान हुआ। साथ ही, बघेल कैबिनेट के 10 मंत्रियों का किस्मत इसी चरण में तय होगा। बीजेपी की ओर प्रदेश अध्यक्ष और दो सांसदों की भी प्रतिष्ठा इसी चरण में होने जा रहा है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था। अब शुक्रवार को बाकी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ। वहीं, मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग, 10 एससी और 29 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, राज्य में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। प्रदेश में लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं।

राज्य में कुल पोलिंग बूथ की संख्या 24 हजार 109 रही। 2018 के चुनाव में राज्य की केवल 7 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। वहीं, इस बार पहले चरण में 20 सीटों पर कुल 78.00 प्रतिशत मतदान हुए हैं। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। इसके अलावा पिछले चुनाव में बीजेपी को 15, बीएसपी को 2 और जेसीसीजे को 5 सीटों पर जीत मिली थी।

Live Updates

  • 17 Nov 2023 5:23 AM GMT

    कांग्रेस-बीजेपी में बहस

    छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कांग्रेस नेता में बहस बाजी हुई है।

  • 17 Nov 2023 4:54 AM GMT

    ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी- कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "लोग उस पार्टी को वोट करेंगे जिससे उनको लगेगा कि वे उनकी भलाई के लिए काम करेगी। लोग ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछ रहे हैं। ED का राजनीति के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। 

  • 17 Nov 2023 4:37 AM GMT

    धमतरी में आईईडी हमला

    छत्तीसगढ़ के धमतरी में नक्सली हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलेक्शन में जुटी सीआरपीएफ की टीम पर ये हमला किया गया है। नक्सलियों ने ये प्रहार आईईडी से किया है।

  • 17 Nov 2023 4:28 AM GMT

    भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने डाला वोट

    भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 211 पर अपना वोट डाला।

  • 17 Nov 2023 4:27 AM GMT

    5.71% दर्ज किया गया मतदान

    छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान सुबह 9 बजे तक 5.71%  दर्ज किया गया।

  • 17 Nov 2023 3:22 AM GMT

    अरुण साव ने बिलासपुर में वोट डाला

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बिलासपुर में वोट डाला।

  • 17 Nov 2023 3:21 AM GMT

    'परिवर्तन के लिए छत्तीसगढ़ की जनता मतदान कर रही'

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा," लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मैंने सहपरिवार मतदान किया है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता से भी अनुरोध करता हूं कि सहपरिवरा मतदान केंद्र आकर वोट डालें। छत्तीसगढ़ की जनता के परिवर्तन का मन बनाया है और परिवर्तन के लिए छत्तीसगढ़ की जनता मतदान करने वाली है।"

  • 17 Nov 2023 2:56 AM GMT

    छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?

    छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और लोरमी से पार्टी के उम्मीदवार अरुण साव ने बिलासपुर के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस मौके पर अरुण साव ने कहा है कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपना वोट जरूर डालें और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें। मौजूदा कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने तय कर लिया है कि वे बदलाव लाएंगे। 

  • 17 Nov 2023 2:41 AM GMT

    दिव्यांग मतदाता मतदान करने पहुंचा

    छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग मतदाता मतदान करने पहुंचा।

  • 17 Nov 2023 2:33 AM GMT

    सीजी में शुरू हुआ मतदान

    छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। इन सभी सीटों पर वोटरों की कुल 1.63 करोड़ है। 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 20 सीटों पर वोटिंग पहले ही हो चुकी है।

Created On :   16 Nov 2023 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story