असम: सीएम सरमा ने सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पर कार्रवाई करने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सोमवार 26 मई को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। उनके कहे अनुसार कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थी।
सीएम सरमा ने कहा कि उन्हें इन विवरणों के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। सरमा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता रिपुन बोरा का बयान दर्ज किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। असम के सीएम और भाजपा गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी।
आपको बता दें पूर्व राज्यसभा सांसद बोरा ने रविवार को कहा था कि कोलबर्न एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करती हैं, जिसका नेटवर्क पाकिस्तान और अन्य देशों में है।
Created On :   26 May 2025 6:40 PM IST















