कांग्रेस की यात्रा: पूर्व से पश्चिम तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु होकर 20 मार्च को मुंबई में होगी समाप्त

पूर्व से पश्चिम तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु होकर 20 मार्च को मुंबई में होगी समाप्त
  • कांग्रेस की न्याय यात्रा 14 जनवरी से होगी शुरू
  • 20 मार्च को बंबई में होगा समापन
  • 14 राज्यों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही है। भारत न्याय यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और मुंबई में समाप्त होगी। गांधी की ये न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी जो 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि ये यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये यात्रा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए होगी।

भारत न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा ये यात्रा 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। ये यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। इसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल होंगे। ये बस यात्रा होगी लेकिन हम पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है।

आपको बता दें कांग्रेस ने इससे पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें 130 दिन में 3970 किलोमीटर की यात्रा तय की और 30 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ था। कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा का फायदा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में मिला था। कांग्रेस की ओर से निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का असर आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। आपको बता दें यात्रा के समाप्त होने के अगले चार महीने बाद देश में आम चुनाव होने है। कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा को लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Created On :   27 Dec 2023 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story