यूपी में टेंशन: बिहार के बाद उत्तरप्रदेश में इंडिया गठबंधन पर आंच! 11 सीट देने के फॉर्मूले पर सपा से नाराज कांग्रेस

बिहार के बाद उत्तरप्रदेश में इंडिया गठबंधन पर आंच! 11 सीट देने के फॉर्मूले पर सपा से नाराज कांग्रेस
  • सपा सुप्रीमो से 11 सीटें मिलने पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी
  • सोशल मीडिया पर अखिलेश ने पोस्ट कर दी जानकारी
  • यूपी के प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 'इंडिया अलायंस' की अगुवाई कर रही कांग्रेस को गठबंधन में बंगाल और पंजाब के सहयोगी दलों की एग्जिट के चलते पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इस बीच उत्तरप्रदेश से कांग्रेस को गठबंधन से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, यूपी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राज्य की लोकसभा सीटों को लेकर एक बड़ी घोषण की है। उन्होंने कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पार्टी को 11 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले इंडिया ब्लॉक के अंतर्गत यूपी में सपा और रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) का गठबंधन भी देखने को मिला था। जिसके चलते रालोद को 7 सीटें सौंपी गई थी।

अखिलेश ने पोस्ट के जरिए शेयर की जानकारी

सपा प्रमुख ने इस बात की सूचना सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की जरिए शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, "कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है... ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी।" वहीं, कुछ दिनों पहले सूत्रों ने बताया था कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाह रही थी।

इसे लेकर सपा ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि पार्टी की ओर से कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऑफर रखा गया है। ऐसे में यदि कांग्रेस की ओर से अखिलेश को यूपी की अन्य सीटों पर जिताऊ प्रत्याशियों के बारे में सूचित किया जाता है। तो वह इन सीटों को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। बता दें कि, शुरुआत में यूपी की सीटों को लेकर सपा ने कांग्रेस के सामने 11 सीटों का ऑफर रखा था।

यह भी पढ़े -यूपी की राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोहा

11 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस की नाराजगी

इधर, यूपी के प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी को सपा सुप्रीमो से मिल रही 11 सीटें के ऑफर की निंदा की है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि अखिलेश की ओर से दिया जा रहा यह प्रस्ताव उनके खुद का निर्णय है। अपने इस फैसले से वह खुद ही सहमत नहीं है। वहीं, अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का भी रिएक्शन सामने आया है। जिस पर उन्होंने कहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर सपा से बातचीत की जा रही है। इस बात की पूरी तस्वीर आना अभी बाकी है। इसके बाद ही हम ऐलान कर पाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि मेरी जानकारी के मुताबिक अभी बातचीत जारी है। हमारी राष्ट्रीय कमेटी यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार चर्चा कर रही है। कमेटी का नेतृत्व कर रहे मुकल वासनिक सपा के दिग्गज नेताओं के संपर्क में हैं। फिलहाल, 11 सीटों को लेकर क्या समझौता हुआ है इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। साफ तौर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।


Created On :   27 Jan 2024 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story