मध्यप्रदेश: कांग्रेस ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर तीन दिवसीय अभियान चलाएगी

कांग्रेस ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर तीन दिवसीय अभियान चलाएगी
  • 23 जून को घर-घर घर जाकर बाबासाहेब और संविधान की जानकारी देगी कांग्रेस
  • 24 जून को गरीब बस्तियों में जाकर चर्चा और भोजन किया जाएगा
  • 25 जून को ग्वालियर में एक दिवसीय उपवास किया जाएगा
  • कांग्रेस ने आरएसएस और बीजेपी पर लगाया राष्ट्र नेताओं को टारगेट करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस ने इसके संबंध में अब तीन दिवसीय अभियान चलाएगी। कांग्रेस का ये अभियान यह कार्यक्रम 23, 24 और 25 जून को आयोजित किया जाएगा। भोपाल पार्टी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस अपने तीन दिवसीय अभियान में 23 जून को पूरे प्रदेश में घर-घर घर जाकर बाबासाहेब और संविधान की जानकारी देगी। 24 जून को गरीब बस्तियों में जाकर चर्चा और भोजन किया जाएगा। 25 जून को ग्वालियर में एक दिवसीय उपवास किया जाएगा। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार राष्ट्र नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। पहले गांधी, फिर नेहरू और अब अंबेडकर को भाजपा टारगेट कर रही है।

कांग्रेस के राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने मीडियाकर्मियों के सामने ग्वालियर में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला उठाया और साथ ही आंदोलन की आगे रणनीति का ऐलान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा बाबासाहेब ने संविधान समिति का अध्यक्ष रहते हुए संविधान का निर्माण किया। और हजारों सालों से उत्पीड़ित वर्ग को भारत की आजादी के बाद सम्मान मिला। उन्होंने आगे कहा आज कहा जा रहा है कि बाबासाहेब की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट में नहीं लग सकती। इस मामले में बीजेपी मौन क्यों है? ग्वालियर में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का ऐलान किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश संघ की नर्सरी है। जब से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश की संसद में बाबासाहेब के अपमान की शुरुआत की, तभी से बीजेपी ने बाबासाहेब के अपमान का अभियान चला रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ग्वालियर उच्च न्यायालय के परिसर में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। सभी लोगों को पता है कि संविधान किसने लिखा, लेकिन इस प्रतिमा को लगाने का विरोध क्यों किया जा रहा है यह बड़ा सवाल है। इस दौरान चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

Created On :   17 Jun 2025 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story