लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, संविधान बदलने का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, संविधान बदलने का लगाया आरोप
  • चुनाव से पहले सियासी पारा बढ़ा
  • संविधान बदलना भाजपा का इरादा-खड़गे
  • RSS राष्ट्रीय झंडे को अहमियत नहीं देती-कांग्रेस अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भारी बहुमत लेकर भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि देश को आजादी दिलाने में इनका कोई योगदान नहीं है। इन्होंने तिरंगे का भी विरोध किया। आज भी अपना भगवा झंडा RSS लगाती है, राष्ट्रीय झंडे को इतनी अहमियत नहीं देते।

चुनावी बॉन्ड मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, किस व्यक्ति से आप ने (चुनावी बॉन्ड) लिया। उसे क्या कॉन्ट्रैक्ट दिए। किस तरह की इनकम टैक्स में छूट दी, उसे किस तरह का फायदा दिया। उसकी छानबीन हम चाहते हैं। आप वही नहीं दे रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरेल बॉन्ड मामले में सुनवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को मंगलवारशाम तक जानकारी पेश करने को कहा है। कोर्ट ने बैंक की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से भुनाए गए चुनावी बॉन्ड की डिटेल देने के लिए समय सीमा को 30 जून तक बढ़ाने की अपील की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई की दरखास्त को बरखास्त कर कल यानि 12 मार्च को ही पूरा डिटेल देने का आदेश दिया है।

Created On :   11 March 2024 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story