कांग्रेस ने बुलंद की आवाज: दिल्ली में कांग्रेस का 'MGNREGA बचाओ संग्राम' शुरू, सड़कों पर उतरे जयराम रमेश- पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार (30 जनवरी) को राजधानी दिल्ली में मनरेगा बचाओ संग्राम (MGNREGA Bachao Sangram) कार्यक्रम का आयोजन किया है। पार्टी के तमाम नेता VB-G RAM G कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद कर दी है। पवन खेड़ा और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने हाथों में बैनर पड़क कर जोरदार नारे लगाए। 'मनरेगा चोर गद्दी छोड़', 'हर हाथ को काम दो हर काम को दाम दो' जैसे नारे बैनर पर लिखे दिखाई दिए।
यह भी पढ़े -बिहार सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया फेरबदल, तेजस्वी यादव की घटी तो नितिन नबीन और गिरिराज सिंह की बढ़ी
यह भी पढ़े -'रिश्वत देने वाले को सजा मिलेगी', सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर भाजपा नेता तिक्शन सूद
'नरेगा बचाना मतलब मजदूर की आवाज बचाना'
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पूरी दिल्ली से अनेक नेता यहां इकट्ठे हुए हैं। जैसे यहां इकट्ठे हुए हैं वैसे राज्यों की राजधानी में भी हर वार्ड में इस तरह का शांति पूर्ण प्रदर्शन हो रहा है। नरेगा को बचाना मतलब मजदूर की आवाज को बचाना। इस देश में किसी भी सरकार ने मजदूर का नुकसान किया है या अपमान किया है तो वो सरकार ज्यादा दिन नहीं रही है।
यह भी पढ़े -'उच्च शिक्षण संस्थानों में हर समुदाय के बच्चों' बिहार बीजेपी मंत्री ने यूजीसी बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
कर्नाटक में प्रोटेस्ट
आपको बता दें कि, कांग्रेस VB-G RAM G कानून के खिलाफ कई राज्यों में लगातार विरोध कर रही है। 27 जनवरी को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भारी मात्रा में पार्टी कर्यकर्ताओं को हाथ में झंडा लिए सड़कों पर नारेबाजी करते देखा गया था। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि सुरक्षा को बरकरार रखा जा सके। इस प्रदर्शन का नाम 'लोक भवन चलो' दिया गया था।
इस मामले पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है और जिस तरह से केंद्र सरकार व्यवहार कर रही है, वह बहुत चिंताजनक है। एक बहुत ही महत्वपूर्ण कानून जिसने MGNREGA के तहत लोगों को काम का अधिकार दिया था, उसे कमजोर कर दिया गया है। वे इस योजना को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत की शक्तियां छीन ली हैं। हमारा मुख्य मुद्दा यह है कि MGNREGA योजना को वापस लाया जाए और इस VB G RAM G को खत्म किया जाए।
Created On :   30 Jan 2026 1:06 PM IST











