Bihar Leader Security: बिहार सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया फेरबदल, तेजस्वी यादव की घटी तो नितिन नबीन और गिरिराज सिंह की बढ़ी

बिहार सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया फेरबदल, तेजस्वी यादव की घटी तो नितिन नबीन और गिरिराज सिंह की बढ़ी
बिहार सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल किया है। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव, मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन समेत कई बड़े नेता शामिल है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल किया है। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव, मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन समेत कई बड़े नेता शामिल है। इसके अलावा कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती भी की गई है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता विवेक ठाकुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है।

तेजस्वी यादव से को मिली ये सुरक्षा

इस मामले में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने आज (मंगलवार) को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने पटना के डीजीपी को पत्र लिखा है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार में Z+ की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं, तेजस्वी यादव के पास की Z सुरक्षा ले ली गई और उन्हें Y+ दी गई है। हालांकि उनको एस्कॉर्ट गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

गिरिराज सिंह को कौन सी मिली सुरक्षा?

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले उनके पास वाई श्रेणी की सुरक्षा थी, लेकिन अब उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उनके अलावा, जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, अब इसके साथ उनकी सुरक्षा में एस्कॉर्ट को जोड़ दिया गया है।

वहीं, पूर्व विधायक सुनील कुमार को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी। बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर से वाई श्रेणी की सुरक्षा लेकर उन्हें अब वाई प्लस की दी गई है। चिराग पासवान के बहनोई सांसद अरुण भारती को वाई प्लास की सुरक्षा मिली है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है।

बिहार BJP प्रमुख को कौन सी मिली सुरक्षा?

बिहार बीजेपी प्रमुख संजय सरावगी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इनके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z सुरक्षा दी गई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। नीतीश मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।

पशुपति पारस की सुरक्षा घटाकर एक्स कैटेगरी दी गई है, पहले उनके पास वाई श्रेणी की सुरक्षा थी। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा वाई से एक्स में बदल दी गई है। जेडीयू नेता और प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। नितिन नबीन जब भी राज्य पहुंचेंगे तो उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी भी दी जाएगी।

इन नेताओं की समाप्त हुई सुरक्षा

राज्य के तीन बड़े नेताओं की सुरक्षा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, जिनमें उदय नाराणय चौधरी, कांग्रेस नेता और पूर्व विधान परिषद मदन मोहन झा और पूर्व विधायक राजेश कुमार के नाम शामिल है।

Created On :   27 Jan 2026 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story