Bihar News: ईद के मौके पर बेटे निशांत पहुंचे गांधी मैदान, पहली बार सीएम नीतीश नहीं आए नजर

ईद के मौके पर बेटे निशांत पहुंचे गांधी मैदान, पहली बार सीएम नीतीश नहीं आए नजर
पटना के गांधी मैदान में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर निशांत कुमार भी शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शांति की दुआ मांगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पटना के गांधी मैदान में आज ईद का त्योहार बड़े ही जोश और खुशी के साथ मनाया गया। हजारों लोग सुबह-सुबह नमाज पढ़ने पहुंचे। 30 दिन के रोजे के बाद सबने मिलकर अल्लाह से दुआ मांगी। हालांकि इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां नजर नहीं आए। कार्यक्रम में जदयू नेता और उनके बेटे निशांत कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज खत्म होने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और खुशियां बांटीं।

यह भी पढ़े -'लोग अपने-अपने पूजा स्थलों का सम्मान करें', केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं से हलफनामे मांगने पर बोलीं फौजिया खान

क्या बोले निशांत कुमार?

निशांत कुमार कहा कि ईद के इस पाक अवसर पर मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से देशवासियों और बिहार वासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

ईरान-इजरायल जंग पर चर्चा

नमाज के बाद कुछ लोग आपस में देश-दुनिया की बात भी करते दिखे। खासकर इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर चिंता जताई गई। लोगों ने शांति की अपील की और कहा कि दुनिया में अमन बना रहना चाहिए।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन हर ओर भाईचारे और नेकी को बढ़ावा दे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!

Created On :   21 March 2026 1:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story