भारत जोड़ो न्याय यात्रा: महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे , एससी -एसटी मामलों को यात्रा में उठाएगी कांग्रेस

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे , एससी -एसटी मामलों को यात्रा में उठाएगी कांग्रेस
  • यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में सात दिन रहेंगे राहुल गांधी
  • 9 जिलों से होकर गुजरेंगी यात्रा
  • 14 जनवरी से शुरु होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधेगी। ये बात कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी चरण सिंह सपरा ने कही। उनका कहना है कि कांग्रेस की ओर से 14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा पूर्व से पश्चिम तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी, राहुल गांधी सात दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगे।वे 9 जिलों से गुजरेंगे। इस दौारान महंगाई, बेरोजगारी , किसानों के मुद्दों , दलित और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार की बात की जाएंगी। देश की सुरक्षा पर बात की जाएंगी।

मध्यप्रदेश में एससी और एसटी के साथ लगातार अपराध बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में एससी वर्ग पर 46.11 और एसटी वर्ग पर 48.15 परसेंट की बृद्धि हुई है। ये सब बातें कांग्रेस के लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी चरण सिंह सपरा ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

हालांकि राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व सहयोगी रहे ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा उनकी इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था। इस यात्रा में 130 दिन का समय लगा था। जनवरी माह की 14 तारीख से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएंगी, यात्रा के जरिए राहुल गांधी 14 राज्यों और 85 जिलों की जनता को साधने का काम करेंगे। यात्रा की शुरुआत पूर्व में मणिपुर के इंफाल से होगी और 20 मार्च को पश्चिम में मुंबई में समापन होगा।

Created On :   12 Jan 2024 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story