भारत जोड़ो न्याय यात्रा समापन समारोह: 'यात्रा के जरिए संविधान और लोकतंत्र को बचाया गया', तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को किया धन्यवाद

यात्रा के जरिए संविधान और लोकतंत्र को बचाया गया, तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को किया धन्यवाद
  • तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को किया धन्यवाद
  • नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है- तेजस्वी
  • लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है- तेजस्वी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में INDIA गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे देश में यात्रा की और एक संदेश देने का काम किया है जो आज के दौर में बहुत जरूरी है। आज एक तरफ जहां नफरत फैलाई जा रही है, जहां संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। वहां राहुल गांधी ने सभी लोगों को जोड़ने के लिए, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, नफरत को हराने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं।"

नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है- तेजस्वी

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए INDIA गठबंधन की मेगा रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में जहां एक तरफ नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जी देश बचाने के लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे हैं। हम सभी एकजुट हैं ताकि उस सोच को हराया जा सके, जो देश को बांट रही है। हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के लिए लड़ने वाले लोग हैं। लालू जी अभी भी नरेंद्र मोदी जी की दवाई करने को तैयार हैं।

17 महीने के काम पर होगी बिहार में वोटिंग

इससे पहले तेजस्वी यादव रविवार दोपहर को पटना में कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, भाजपा की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही CM नीतीश कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।"

Created On :   17 March 2024 5:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story