Pune News: तय करें अजित पवार के साथ रहना है या देवेंद्र फडणवीस के

तय करें अजित पवार के साथ रहना है या देवेंद्र फडणवीस के
  • उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल का लोगों से सवाल
  • मोदी और फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास
  • '21-0' का प्रदर्शन करेगी भाजपा

भास्कर न्यूज,पुणे। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भोर नगर पालिका के चुनाव प्रचार का शुभारंभ वाघजाई मंदिर से किया। पाटिल ने लोगों से कहा कि भले ही भोर में अजित पवार की सत्ता हो, लेकिन वे राज्य मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री हैं। इसलिए नगर पालिका चुनाव में भोर की जनता को तय करना है कि उन्हें अजित पवार के साथ रहना है या राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ रहना है।

मोदी और फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास

पाटिल ने कहा कि भोर तहसील में रोजगार के दृष्टिकोण से एमआईडीसी का मुद्दा महत्वपूर्ण है। वे भोर में औद्योगिक विकास क्षेत्र बनाने और यहां की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। वे बोले कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा महायुति को मिले जनादेश के कारण देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में फिर सरकार का गठन हुआ। देश के आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की कार्यप्रणाली पर अपार विश्वास है।

'21-0' का प्रदर्शन करेगी भाजपा

भोर के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने कहा कि पिछली बार नगर अध्यक्ष के साथ 18 नगरसेवकों की सीट जीती थीं। उन्होंने बताया कि वाघजाई देवी भोर की ग्राम देवी हैं और यहां परंपरा है कि वाघजाई मंदिर में प्रचार का शुभारंभ करने पर जनता के समर्थन के साथ ही बड़ी सफलता मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी परंपरा कायम रहेगी और पार्टी ''21-0' का प्रदर्शन करेगी।

Created On :   22 Nov 2025 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story