सपा अध्यक्ष का आरोप: अखिलेश यादव ने SIR को लेकर फिर BJP-EC को घेरा, कहा- 50 हजार वोट काटने की तैयारी हो रही..

अखिलेश यादव ने SIR को लेकर फिर BJP-EC को घेरा, कहा- 50 हजार वोट काटने की तैयारी हो रही..
सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर बीजेपी, इलेक्शन कमीशन के साथ मिल कर 50,000 वोट काटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा ही पश्चिम बंगाल में भी किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और इलेक्शन कमीशन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, EC के साथ मिल कर 50 हजार वोट काटने की तैयारी कर रही है जहां सपा और विपक्षी गठबंधन 'INDIA' साल 2024 में जीते थे। उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है और पश्चिम बंगाल में तैयारी चल रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बहाना बना कर किया जा रहा है।

50,000 वोट काटने की तैयारी में बीजेपी

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद, हमें अखबारों, सोशल मीडिया और दूसरे सोर्स से पता चला है कि BJP, चुनाव आयोग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बड़े लेवल पर तैयारी कर रही है। सबसे जरूरी बात यह है कि BJP, उसकी सरकार, उसके अधिकारी और चुनाव आयोग मिलकर SIR का बहाना बनाकर उन विधानसभा सीटों पर 50,000 से ज्यादा वोट कैंसिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां समाजवादी पार्टी और INDIA अलायंस 2024 में जीते थे। उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है और पश्चिम बंगाल में तैयारी चल रही है, इसलिए हम सतर्क हैं।

किन-किन जिलों में होगा एसआईार?

आपको बता दें कि, बिहार के बाद देश के कई राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें 9 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश के नाम शामिल हैं। नीचे लिस्ट देखे-

  • छत्तीसगढ़
  • गोवा
  • गुजरात
  • केरल
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • उत्तर प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • अंडमान निकोबार
  • लक्षद्वीप
  • पुडुचेरी

Created On :   22 Nov 2025 2:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story