Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार में नई सरकार की इस तारीख को होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र बुलाने के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। इसके बाद आज मंत्री परिषद का विस्तार भी एनडीएन ने कर लिया है। खबर मिली है कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को होने वाली है। इस मीटिंग की शुरुआत सुबह 11 बजे से होने वाली है, जिसमें नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाने पर मुहर लग सकती है।
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार की पार्टी से कितने विधायकों को बनाया मंत्री, जानिए कौन-कौन से मंत्रालय में मिली जगह
इन अधिकारियों की छूट्टी की कैंसिल
बिहार विधानसभा के संभावित विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं अभी से शुरु कर दी गई है। सूचना मिली है कि पटना जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों की छूट्टियां तत्काल से प्रभावित कर दी गई हैं। और ये तब तक जारी रहेगा जब तक संभावित सत्र खत्म नहीं होता है।
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में चिराग पासवान की पार्टी से इन दो नेताओं को मिली जगह, निभाएंगे ये जिम्मेदारी
विशेष परिस्थिति में कैसे मिलेगा अवकाश
विशेष परिस्थिति में अगर किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को छूट्टी की जरूरत पड़ती है तो इस स्थिति में वे वरीय प्रभारी के जरिए स्पष्ट कारणों का उल्लेख कर सकता है। और वह आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में जब कर सकता है। इसके बाद ही वह मुख्यालय छोड़ सकता है।
Created On :   21 Nov 2025 11:53 PM IST













