दिल्ली में आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे,चोटें आई

दिल्ली में आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे,चोटें आई
  • आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन
  • तिहाड जेल की बथारूम में गिरे
  • चेकअप के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया

डिजिटल डेस्क,दिल्ली| दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन कल बुधवार रात को जेल की बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बाथरूम में गिरने के बाद उनके पीठ, कंधा और बाएं पैर में चोट लगी है। उन्हें चेकअप के लिए गुरूवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। जेल प्रवक्ता अरविंद कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी है।

एएनआई न्यूज एजेंसी ने आप सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि कल रात AAP नेता सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें आप नेता सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। जैन एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे है। तीन दिन पहले भी रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते उनकी सफदरजंग अस्पताल में जांच कराई गई थी। ये पहले मौका नहीं है , जब वो जेल की बाथरूम में गिरे है, इससे पहले भी वे जेल की बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

Created On :   25 May 2023 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story