लोकसभा चुनाव 2024: एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवार होंगे दिग्विजय सिंह! ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस इस पूर्व केंद्रीय मंत्री को देगी टिकट

एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवार होंगे दिग्विजय सिंह! ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस इस पूर्व केंद्रीय मंत्री को देगी टिकट
  • कांग्रेस दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव में दे सकती है टिकट
  • सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव लड़ सकते हैं चुनाव
  • 19 सीटों पर कांग्रेस मध्य प्रदेश में जल्द करेगी ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपनी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। इस बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना सीट से अरुण यादव को टिकट दे सकती है।

बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ने चुनाव हरा दिया था। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस दिग्विजय सिंह को टिकट दे सकती है। इधर, बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से टिकट दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को टिकट देने का प्लान बना रही है।

कांग्रेस की रणनीति

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बाकी 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श कर रही है। जल्द कांग्रेस की ओर से इन नेताओं पर फाइनल मुहर लगेगी।

गौरतलब है कि राजगढ़ सीट 2004 से बीजेपी का गढ़ रही है। इस सीट पर 2014 और 2019 का चुनाव बीजेपी नेता रोडमल नागर जीत चुके हैं। वहीं, बीजेपी एक बार फिर रोडमल नागर पर भरोसा जताया है। ऐसे में दिग्विजय सिंह के रोडमल के सामने चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। पिछले चुनाव में दिग्विजय सिंह साधवी प्रज्ञा से चुनाव हार गए थे। वहीं, गुना सीट से पहली बार सिंधिया बीजेपी के टिकट पर जनता के बीच जा रहे हैं।

2019 में रहा कांग्रेस का बुरा हाल

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थीं। उस बीजेपी ने केवल एक सीट नहीं जीती थीं। केवल कांग्रेस की ओर से नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट बचाने में कामयाब रहे थे। बता दें कि, छिंदवाड़ा सीट कनलनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस बार फिर नकुलनाथ को पार्टी ने टिकट दिया है।

इस बार के चुनाव में बीजेपी राज्य में क्लीन स्वीप करने की तैयारी में जुटी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही कह चुके हैं कि इस बार मध्य प्रदेश की सीटें पीएम मोदी को देना है।

Created On :   21 March 2024 5:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story