फायरिंग के बाद सियासी हड़कंप: उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता अभिषेक घोसालकर पर हुई फायरिंग, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी ने की खुदकुशी

उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता अभिषेक घोसालकर पर हुई फायरिंग, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी ने की खुदकुशी
  • अभिषेक घोसालकर पर चली गोली
  • मुंबई पुलिस मौके पर तैनात
  • अस्तपाल में अभिषेक घोसालकर का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चकी है। शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को मॉरिस भाई नाम के शख्स पर गोली मारने आरोप लगे हैं। आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया है। यूबीटी शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत के करीबी माने जाते हैं।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि महाराष्ट्र में 'गुंडाराज' चल रहा है। एबीपी माझा के मुताबिक, आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुद समाजिक कार्यकर्ता बताता था। मुंबई में आरोपी अभिषेक घोसालकर के कार्यकर्ता को गोली मारने के बाद आक्रामक हो गए हैं। अभिषेक घोसालकर के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की है।

हाल ही में घटी थी ऐसी ही एक घटना

गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। जब कुछ दिनों पहले ही शिवसेना के नेता पर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने गोली चला दी थी। बीजेपी विधायक ने 2 फरवरी को ठाणे जिले में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलाई गई थी। इस घटना के तुरंत बाद विधायक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। विधायक के बेटा वैभव और गणात्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।


Created On :   8 Feb 2024 3:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story