प्राण प्रतिष्ठा समारोह: राम मंदिर की जगह के साथ रामलला मूर्ति को लेकर बार बार सवाल उठा रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

राम मंदिर की जगह के साथ रामलला मूर्ति को लेकर बार बार सवाल उठा रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित रामलला की नई मूर्ति
  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
  • बाल स्वरूप की नजर नहीं आती मूर्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में गुरुवार 18 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित हुई।

राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं तो शुरू से यही कह रहा हूं जिस राम लला की मूर्ति रखे जाने पर विवाद हुआ विध्वंस हुआ वह कहां है? दूसरी मूर्ति की क्या आवश्यकता थी? हमारे गुरु स्व द्वारिका व जोशीमठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने यह भी सुझाव दिया था कि राम जन्म भूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बाल स्वरूप हो कर मां कौशल्या की गोद में होनी चाहिए, लेकिन जो मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वह तो बाल स्वरूप की नजर नहीं आती है।

नई मूर्ति के स्थापित होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा किया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रामलला की मूर्ति को लेकर कहा, 'रामलला की मूर्ति बाल स्वरूप होकर मां कौशल्या की गोद में होनी चाहिए, लेकिन राम जन्म भूमि मंदिर में जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वह तो बाल स्वरूप की नजर नहीं आती है।

आपको बता दें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इससे पहले भी मूर्ति को लेकर निशाना साधा था,तब उन्होंने कहा था जिस राम लला की मूर्ति पर इतने दिनों से झगड़ा चल रहा था, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई? नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी?

Created On :   19 Jan 2024 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story