Shubhanshu Shukla Return from ISS: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की सफल लैंडिंग पर PM मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- 'एक अरब से ज्यादा सपनों को प्रेरणा...'

- अंतिरक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला
- कैलिफोर्निया में ग्रुप मेंबर्स के साथ की लैंडिंग
- पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतिरक्ष में एक्सिओम 4 मिशन के तहत 18 दिन बीताने के बाद भारतीय एस्ट्रनोट शुभांशु शुक्ला समेत अपनी ग्रुप के साथ मंगलवार को धरती पर लौटे। करीब 23 घंटो का सफर करने के बाद कैलीफोर्निया में ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिग की। इस अवसर पर देश ने शुभांशु शुक्ला समेत अन्य ग्रुप कैप्टन का देश ने स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभांशु सुक्ला को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मैं देश के साथ जुड़कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद धरती पर लौटे हैं।"
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब से ज्यादा सपनों को प्रेरणा दी है. उन्होंने इसे भारत के अपने मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और अहम मील का पत्थर बताया।
बता दें, अंतरिक्ष में 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु शुक्ला समेत अन्य एस्ट्रोनट्स ने सुरक्षित लौट आए। उन्होंने एक्सीओम-4 के तहत मिशन पूरा किया है। इस मिशन को भारत के लिए खास उपलब्धि के तौर पर देख जा रहा है।
एक्सीओम-4 मिशन में शुभांशु शुक्ला के अलावा अमेरिका के दिग्गज अंतरिक्ष यात्री कमांडर पेगी व्हिटसन, हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज़नांस्की विस्नेव्स्की भी शामिल हुए थे। इन सभी को लेकर ड्रैगन 'ग्रेस' स्पेसक्राफ्ट ने सोमवार 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे ISS से उड़ान भरी और करीब 22.5 घंटे के सफर के बाद धरती पर सुरक्षित स्प्लैशडाउन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई
शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की Axiom-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सिर्फ अंतरिक्ष को नहीं छुआ, बल्कि भारत की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई दी है। उनका यह सफर सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा की एक बड़ी उपलब्धि है। भविष्य के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।"
यदि देखा जाए तो शुभांशु शुक्ला का यह मिशन न सिर्फ भारत के लिए केवल गौरव का क्षण है, बल्कि यह हमारे गगनयान और अन्य भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं के लिए भी एक मजबूत प्रेरणा है। यह यात्रा भारत के बढ़ते अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
Created On :   15 July 2025 5:55 PM IST