बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'नीतीश कुमार कई बार संभाल चुके सीएम का पद..', NDA में शामिल पार्टी के नेता का बड़ा बयान, सियासी हलचल हुई तेज

- बिहार में इस साल के अंत तक होने हैं विधानसभा चुनाव
- चुनाव के नजदीक आते ही बढ़ीं सियासी बयानबाजियां
- शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन का समय बाकी है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता कृष्णा हेगड़े ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
इसके साथ ही हेड़गे ने दावा किया कि बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत होगी और जेडीयू व भाजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हेगड़े ने कहा कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस का सीएम बिहार में बीते 25 साल से नहीं बना है। वे आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। उनको पता है कि चुनाव में उनकी हार निश्चित है। यही वजह है कि उन्होंने अभी से ही आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।
वहीं नासा-इसरो के ज्वाइंट मिशन एक्सियोम-4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 20 दिन गुजारने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को लेकर भी हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुभांशु की मंगलवार को हुई वापसी पर कहा, "सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है। वो सही सलामत वापस आ रहे हैं। उन्होंने वहां पर स्टडी किया है, खोज किया है, उससे भी हमें बहुत फायदा होगा। आप इसी तरह और उड़ान भरते रहें। आपकी सभी मनोकामना पूरी हों, ये हमारी दिली तमन्ना है।"
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 15 जून को टेस्ला का शोरूम खुला, जिसका उद्घाटन सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस पर शिवसेना नेता ने कहा कि टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। यदि उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र को चुना है तो ये बहुत बड़ा सर्टिफिकेट है। यही सर्टिफिकेट सभी विरोधी की आलोचना और उनके मुंह को बंद कर देता है। हम टेस्ला को शुभकामनाएं देंगे। हम चाहेंगे कि स्टारलिंक जैसे बड़े बड़े काम मस्क भारत में लेकर आएं। उसके अलावा महाराष्ट्र में उसका प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग करें। महाराष्ट्र आपको वेलकम करती है। आप टेस्ला का पार्ट्स यहां पर बनाएं।
Created On :   15 July 2025 10:37 PM IST