Monsoon Session: 'आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुंचे? सीजफायर कैसे हुआ?', लोकसभा में जमकर बरसे गौरव गोगोई, सरकार से पूछे कई सवाल

आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुंचे? सीजफायर कैसे हुआ?, लोकसभा में जमकर बरसे गौरव गोगोई, सरकार से पूछे कई सवाल
  • लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गोगोई ने किए कई सवाल
  • आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंच गए?- कांग्रेस सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा जारी है। रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपना पक्ष रखा। भाषण देते हुए उन्होंने सरकार को जम कर घेरा। साथ ही, कई सवाल भी खड़े किए। सांसद ने सवाल किए कि, पहलगाम में आतंकवादी आखिर घुसे कैसे?, भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारत के कितने फाइटर प्लेन तबाह हुए? और दोनों देशों के बीच सीजफायर कैसे हो गया? चलिए जानते हैं गौरव गोगोई ने क्या कुछ कहा?

रक्षा मंत्री से सवाल

ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राजनाथ सिंह ने बहुत सारी जानकारी दी लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी उल्लेख नहीं किया कि कैसे पाकिस्तान से आतंकवादी पहलगाम पहुंचे और 26 लोगों को मार डाला। राष्ट्र के हित में सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है।

'हमारे कितने लड़ाकू विमान गिरे?'

सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम आज राजनाथ सिंह से जानना चाहते हैं कि हमारे कितने लड़ाकू विमान गिराए गए। हमें यह बात न केवल जनता को, बल्कि अपने जवानों को भी बतानी होगी, क्योंकि उनसे भी झूठ बोला जा रहा है।

सीजफायर कैसे हुआ?

गोगोई ने कहा कि पूरा देश और विपक्ष पीएम मोदी का समर्थन कर रहा था। अचानक 10 मई को हमें पता चला कि युद्धविराम हो गया है ये क्यों हुआ? हम पीएम मोदी से जानना चाहते थे कि अगर पाकिस्तान घुटने टेकने को तैयार था, तो आप रुके क्यों और किसके सामने झुके? अमेरिकी राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर किया

Created On :   28 July 2025 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story