Gujarat Politics: AAP में दौड़ रही खुशी की लहर के बीच दुख का आया सैलाब! AAP के इस विधायक ने दिया अपने पद से इस्तीफा

- बोटाद से आप विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा
- उमेश मकवाना ने बताया कि उपचुनाव में दिखी भेदभाव नीति
- कांग्रेस और बीजेपी पर भी साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के विसाबदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है। जश्न मनाने के दौरान ही आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात के बोटाद से आम आदमी पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने विधानसभा में चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि, पार्टी ने अपनी विचारधारा को छोड़ दिया है, इस वजह से ही मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी है।
क्या लिखा चिट्ठी में?
उमेश मकवाना ने अरविंद केजरीवाल को भेजी हुई चिट्ठी में लिखा है कि, जय भारत, साथ में सूचित करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर ढाई साल तक सेवा दी है। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा में आम आदमी पार्टी चीफ व्हिप के तौर पर सेवा करता आ रहा हूं। फिलहाल मेरी सामाजिक सेवाएं कम होने से मैं आम आदमी पार्टी की सेवाएं कम होने से, मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी का काम करूंगा। मुझे सभी पद से और जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं।
कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना
उमेश मकवाना ने बीजेपी पर और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, गुजरात की राजनीति में बीते कई सालों से जातिवादी विचारधारा का प्रभाव बढ़ रहा है। बीजेपी, कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी में ये ही स्थिति है। मैंने 2020 से पहले भी बीजेपी को छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। साल 2022 में बोटाद से चुनाव भी लड़ा और विधायक बना, फिर मुख्य सचेतक भी बन गया। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी ने आज तक कोली समाज के किसी भी प्रतिनिधइ को ना तो सीएम बनाया है और ना ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस सत्ता सेबाहर होने के बावजूद पिछड़े समाज की आवाज नहीं बन पा रही है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है। मैं 2027 के चुनावों में पिछड़े वर्ग के लोगों से चर्चा के बाद ही निर्णय लूंगा कि आगे क्या करना है।
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट से आप को मिली जीत
भाजपा के गढ़ गुजरात में आम आदमी पार्टी ने विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। बुधवार को इस सीट से विधायक चुने गए गोपाल इटालिया ने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने यह माना है कि इस सीट पर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ चुनाव लड़ना एक चुनौती थी।
Created On :   26 Jun 2025 2:25 PM IST