अगर आज 2024 के लोकसभा चुनाव हुए तो किस गठबंधन को मिलेगा फायदा, किस को होगा नुकसान?: सर्वे

अगर आज 2024 के लोकसभा चुनाव हुए तो किस गठबंधन को मिलेगा फायदा, किस को होगा नुकसान?: सर्वे
  • 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे
  • एनडीए बनाएंगी सरकार
  • इंडिया को फायदा
  • बीजेपी को नुकसान, कांग्रेस की बढ़त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को अगर आज कराया जाए तो किसकी सरकार बन सकती है?, किस गठबंधन को होगा फायदा, किसको नुकसान होने का अनुमान। लोगों के ऐसे ही सवालों को ध्यान में रखकर एक सर्वे किया गया। जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ही गठबंधन चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैष

इंडिया टीवी सीएनएक्स की ओर से किए सर्वे में आगामी चुनाव में लोगों के मन को टटोलने का काम किया है। सर्वे में आए नतीजों के मुताबिक, पीएम मोदी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान हैष जबकि विपक्षी गठबंठन इंडिया काफी पीछे रहते दिखाई दे रहा है। हालांकि आंकड़ों के आधार पर एनडीए और बीजेपी को 2019 की तुलना में कुछ सीटों की कमी हो सकती है। जबकि कांग्रेस को अगले साल होने वाले चुनाव में कुछ हद तक फायदा होने की संभावना है।

अकेले दम पर सरकार बना लेगी बीजेपी?

सर्वे के नतीजों के अनुसार, एनडीए को कुल 543 लोकसभा सीटों में 318 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है. 2019 चुनाव के मुकाबले एनडीए की सीटों में गिरावट होने की संभावना है. एनडीए को पिछले चुनाव में 353 सीटें मिली थी, इस लिहाज से इसे 35 सीटों का नुकसान हो सकता है।अकेले दम पर बीजेपी की बात करें तो पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव के मुताबिक 13 सीटों की कमी के साथ 2024 में 290 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 2019 चुनाव में कुल 303 सीटों पर जीत मिली थी. इससे तो यही मालूम होता है कि बीजेपी अपने दम पर भी अगले साल केंद्र में सत्ता हासिल कर सकती है.

वोट शेयर

बीजेपी- 42.5 फीसदी

एनडीए- 57.5 फीसदी

इंडिया- 24.9 फीसदी

अन्य- 32.6 फीसदी

विपक्षी गठबंधन इंडिया को सर्वे में 175 सीटों पर जीतने का अनुमान है। सर्वे में गठबंधन इंडिया केंद्र में सरकार बनते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 14 सीटों का फायदा मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 66 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थी। सर्वे में अन्य को कुल 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

Created On :   9 Aug 2023 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story