विपक्षी दलों के टारगेट पर ईवीएम: सत्ता में आए तो वोटिंग प्रक्रिया से हटा देंगे ईवीएम-इंडिया गठबंधन

सत्ता में आए तो वोटिंग प्रक्रिया से हटा देंगे ईवीएम-इंडिया गठबंधन
  • ईवीएम उठे सवाल
  • इंडिया नेताओं ने हटाने का किया दावा
  • इंडिया गठबंधन की रैली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की रविवार को मुंबई में आयोजित रैली में ईवीएम का मुद्दा जोर शोर से उठा। इंडिया नेताओं ने सत्ता में आने पर इसे हटाने का वादा किया है। मंच से तमान नेताओं ने रैली को संबोधित किया, सभी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया और सबने चुनावी प्रक्रिया से ईवीएम को हटाने की बात कही। महाराष्ट्र के मुंबई में कांग्रेस की मेगा रैली में रविवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला और लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान में इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेताओं को जमावड़ा लगा. यहां नेताओं ने वोटिंग के लिए ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई। सभी नेताओं ने ईवीएम वोटिंग के खिलाफ बात की और कहा, जब इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा तो ईवीएम को वोटिंग प्रक्रिया से हटा देंगे और चुनाव आयोग को स्वतंत्रता देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, बिना ईवीएम के नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि हमें ईवीएम दिखाएं और हमारे विशेषज्ञों को मशीन दिखाएं। उन्होंने हमें दिखाने से मना कर दिया।

आपको बता दें बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा का महाराष्ट्र के मुंबई में समापन थ। कांग्रेास सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा, तो इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

Created On :   18 March 2024 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story