बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इंडिया की मतदाता अधिकार यात्रा पर एनडीए नेताओं का निशाना

इंडिया की मतदाता अधिकार यात्रा पर एनडीए नेताओं का निशाना
  • दो लोग बिहार की जनता को भ्रमित करना चाहते हैं- धर्मेन्द्र प्रधान
  • झूठ को सच साबित करना चाहते हैं- गिरिराज सिंह
  • ना संविधान पर भरोसा है,ना लोकतंत्र पर, इंडिया गठबंधन का टायर पंचर हो चुका है- दिलीप जायसवाल

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन इंडिया की ओर से निकाली जा रही मतदाता अधिकार यात्रा पर सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार हमले कर रही है। यात्रा दसवें दिन बिहार के सुपौल में पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर निशाना साधते हुए कहा क्या ये (विपक्ष) चाहते हैं कि यहां पर बांग्लादेशी वोट दे? क्या ये लोग बिहार को नदान समझते हैं? बिहार की जनता को ये लोग भ्रमित करना चाहते हैं? जो दो लोग (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) बिहार की गली-गली में घूम रहे हैं यही लोगों ने दशकों तक गरीबों को वोट देने नहीं दिया। इन लोगों को क्या बिहार नहीं जानता। इनके पास कोई जनाधार बचा नहीं है, बार-बार हारने की हताशा से ये भारत की संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने में लगे हुए हैं। बिहार की जनता सजग है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा वो बिहार दौरे पर हैं तो रहें दौरा करना उनका काम है लेकिन झूठ को सच नहीं बना सकते हैं। आज 26 तारीख हो गया है आखिर क्यों नहीं वो एक भी वोट को दाखिल कर पाए इससे साबित होता है कि ये झूठ को सच साबित करना चाहते हैं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा मतदाता ने उनके इस SIR के मुद्दे को नकार दिया है। जब उच्चतम न्यायालय इस मामले को देख रही है, उसके बाद राहुल गांधी या INDI गठबंधन द्वारा रोड पर आकर इस बात की चर्चा करना, यह सीधा बताता है कि उनको ना संविधान पर भरोसा है, ना लोकतंत्र पर भरोसा है। इंडिया गठबंधन का टायर पंचर हो चुका है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा ये अधिकार छीनने वाले लोग हैं। अपने दल के अंदर बंधुआ मजदूर बनाने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जी अपने दल में जो लोकतंत्र नहीं ला सकते। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। ये परिवारतंत्र को स्थापित करना चाहते हैं और बिहार लोकतंत्र की धरती है बिहार कभी नहीं स्वीकारेगा। इनका 2010 से भी खराब परिणाम इस बार आने की संभावना है। ये कितना भी दौड़ लगा ले तब भी कुछ नहीं होने वाला है।

Created On :   26 Aug 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story