Delhi Politics: AAP नेता जनरैल सिंह का BJP पर बड़ा हमला, कहा - सिख समाज से माफी मांगे रेखा गुप्ता

AAP नेता जनरैल सिंह का BJP पर बड़ा हमला, कहा - सिख समाज से माफी मांगे रेखा गुप्ता
  • दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज
  • सीएम रेखा गुप्ता पर भड़के आप नेता जनरैल सिंह
  • दिल्ली सीएम पर सिख समाज के अपमान का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की करतारपुर साहिब पर की गई टिप्पणी की निंदा की है और मांग की है कि उन्हें सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए।

जरनैल सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

जरनैल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "उपचुनाव में प्रचार के लिए कोई भी दल या नेता जा सकता है, यह उनका हक है। लेकिन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वहां जाकर हमारे पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर साहिब के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया, वे अपमानजनक हैं। सिख समाज और वे लोग जो गुरु नानक साहब के प्रति श्रद्धा रखते हैं, उन्हें ठेस पहुंची है।"

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अप्रत्यक्ष रूप से बार-बार यह बता रही है कि सिखों के बारे में उसकी क्या सोच है। भाजपा और दिल्ली सरकार की तरफ से अब तक कोई खेद प्रकट नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार में भी एक सिख मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने भी मुख्यमंत्री से इस मामले पर खेद जताने का दबाव नहीं बनाया है। उन्हें इतना तो पता होना ही चाहिए कि धार्मिक स्थलों के नामों के उच्चारण कैसे किए जाते हैं।

सिख इंसाफ से मांफी की कही बात

जरनैल सिंह ने कहा कि सिखों के दिल में उस स्थल के लिए बड़ा सम्मान है। मुख्यमंत्री को सिख इतिहास की जानकारी नहीं है। धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी नहीं है। दिल्ली में आप लंबे समय से रह रही हैं। दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि सिखों के धार्मिक स्थलों को किस तरह से संबोधित किया जाता है। कोई बंगला साहिब जाता है तो गुरुद्वारा बंगला साहिब बोलते हैं। इससे आपकी श्रद्धा और मानसिकता झलकती है। हम रेखा गुप्ता से माफी मांगने का आग्रह करते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो हमारे समाज के प्रति उनकी क्या धारणा है, यह जाहिर हो चुकी है। रेखा गुप्ता ने पंजाब दौरे के दौरान करतारपुर साहिब के प्रति जिस तरह संबोधन किया, उसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

जरनैल सिंह ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार में दिल्ली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी, बिजली समय से नहीं आ रही। पार्कों में एंट्री के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, लोगों के व्यापार चौपट किए जा रहे हैं। भाजपा ने जो वादे दिल्ली वालों से चुनाव के पहले किए थे, उन्हें पूरा करने में विफल रही है।

Created On :   17 Jun 2025 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story