Jharkhand BJP President: झारखंड को 14 जनवरी को मिल सकता है नया बीजेपी अध्यक्ष, इन नाम पर चर्चाएं हुई तेज

झारखंड को 14 जनवरी को मिल सकता है नया बीजेपी अध्यक्ष, इन नाम पर चर्चाएं हुई तेज
झारखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जो राजधानी रांची पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि नामांकन की प्रक्रिया 12 जनवरी को होने वाली है। 13 जनवरी को दोपहर 2 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी। इसके अगले दिन 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इन नेता का प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे

जानकारी मिली है कि प्रदेश में सबसे आगे नाम बीजेपी नेता आदित्य साहू का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत जिला स्तर से हुई थी। इसके बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्यसभा भेज दिया था। उनके अलावा, पूर्व सीएम रघुवर दास, कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदीप वर्मा के नाम पर भी चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद 23 जिलों में भी नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

23 जिलों के लिए चुने गए ये अध्यक्ष

इससे पहले बीजेपी ने 9 जनवरी को राज्य के 23 सांगठनिक जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषिणा की थी।

  • दुमका- रूपेश मंडल
  • पाकुड़- सरिता मुर्मू
  • जामताड़ा- सुमित शरण
  • देवघर- सचिन रवानी
  • गोड्डा- लक्ष्मी चक्रवर्ती
  • साहेबगंज- गौतम यादव
  • धनबाद ग्रामीण- मोहन कुंभकार
  • धनबाद महानगर- श्रवण राय
  • गिरिडीह महानगर- रंजीत कुमार राय
  • गिरिडीह ग्रामीण- महेंद्र वर्मा
  • हजारीबाग- विवेकानंद सिंह
  • चतरा- रामदेव भोक्ता
  • रामगढ़- संजीव कुमार
  • रांची महानगर- वरुण साहू
  • रांची पूर्वी- विनय महतो ‘धीरज’
  • रांची पश्चिमी- नरेंद्र सिंह
  • गुमला- सागर उरांव
  • सिमडेगा- दीपक पुरी
  • पलामू- अमित तिवारी
  • लातेहार- बंशी यादव
  • चाईबासा- गीता बालमुचू
  • चक्रधरपुर- दीपक पासवान
  • सरायकेला-खरसावां- हरेकृष्ण प्रधान

Created On :  

Tags

Next Story